What is Air Conditioner in Hindi

Hindiblogger
4 min readMar 29, 2021

तकनीकी के इस दौर में बढ़ते हुए ग्लोबल वार्मिंग का असर पूरी दुनिया पर हो रहा है| ऐसे में क्या आप जानते हैं कि AC क्या है?(What is Air Conditioner in Hindi) आज इस आर्टिकल के माध्यम से AC से जुड़े कुछ सवालों के बारे में जानेंगें जैसे कि Air Conditioning क्या है, कैसे काम करता है, Air Conditioner Meaning in Hindi.

तकनीकी जगत में तेजी से विकास होने के कारण ग्लोबल वार्मिंग का खतरा भी बढ़ता जा रहा है| वर्तमान समय में गर्मियों के मौसम में तापमान 40°C के ऊपर चला जाता है जिससे बचने के लिए हम लोग Fan, Air Cooler या Air Conditioner(AC) का प्रयोग करते हैं|

ऐसे में यदि आप गर्मी के मौसम में AC खरीदना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको Air Conditioner के बारे में महत्वपूर्ण बातों को जानना चाहिए जो की आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने वाले हैं| चलिए शुरू करते हैं-

एयर कंडीशनर क्या है (What is Air Conditioner in Hindi)

एयर कंडीशनर एक ऐसी तकनीकी है जो कमरे के तापमान को, बाहरी तापमान से कम रखता है| आसान भाषा में कहा जाये तो “यह आपके कमरे की गर्मी को बाहर निकलता है जिससे रूम ठंडा रहता है|”

एयर कंडीशनर की परिभाषा-

“एयर कंडीशनर, बाहरी मौसम के तापमान और मकान के अन्दर के तापमान में परिवर्तन को स्वतंत्र रूप से स्थिर रखने के लिए, भवन के वातावरण को बनाये रखने की अनुमति देता है|”

AC का हिंदी अर्थ (Air Conditioner Meaning in Hindi)

AC का फुल फॉर्म “Air Conditioner” है जिसका हिंदी अर्थ “वातानुकूलक” होता है| इसे “तापनियंत्रित” भी कहते हैं| वैसे तो AC तकनीकी का डेवलपमेंट सन 1558 से शुरू हो गया था लेकिन सन 1902 में “विलिस कैरियर(Willis Carrier)” ने पहला आधुनिक एयर कंडीशनिंग यूनिट का आविष्कार किया|

कैरियर ने इस यूनिट का इस्तेमाल, न्यूयार्क के ब्रुकलिन शहर में स्थित लिथोग्राफ नामक कंपनी के कमरों को ठंडा करने के लिए किया था| इस आविष्कार की मदद से तापमान और आर्द्रता दोनों को नियंत्रित किया जा सका|

एयर कंडीशनर कैसे काम करता है?

AC के कार्य प्रणाली को समझने के लिए, नीचे दिए गये चित्र को ध्यान से देखें जिसमें सभी स्टेप्स को बताया गया है|

AC के मुख्यतः चार भाग होते हैं-

  • Evaporator
  • Compressor
  • Condenser
  • Expansion Valve

1. Evaporator

यह एक प्रकार का हीट एक्सचेंजर (Heat Exchange Coil) होता है जिनमें Heat Fins लगे होते हैं| चूँकि फिन्स के अन्दर Refrigerant होती हैं जो कमरे से आने वाली गर्म हवा को Absorb कर लेती हैं तथा नमी फिन्स के संपर्क में आते ही पानी में बदल जाता है| जिसे AC में लगे वाटर ड्रेन होज पाइप (Water Drain Hose Pipe) द्वारा बहार निकल दिया जाता है| इस क्रिया से कमरे का तापमान, वातावरण के तापमान से कम रहता है जिससे रूम ठंडा रहता है|

2. Compressor

कंप्रेसर, Evaporator से आने वाली लो प्रेशर रेफ्रीजेरेंट (Low Pressure Refrigerant) को कॉम्प्रेस कर देता है जिससे उस गैस का Pressure और Temperature बढ़ जाता है| कंप्रेसर का दूसरा मुख्य कार्य होता है कि पुरे Air Conditioning System में रेफ्रीजेरेंट के फ्लो को बनाये रखना| इस पुरे Cycle में कंप्रेसर एक तरह से पंप का भी कार्य करता है|

3. Condenser

कंडेंसर का मुख्य कार्य है कि कंप्रेसर से आने वाली हाई प्रेशर रेफ्रीजेरेंट (High Pressure Refrigerant) के Heat को बाहर निकलना तथा रेफ्रीजेरेंट को Gas से Liquid में बदलना|

4. Expansion Valve

एक्सपेंशन वाल्व, हाई प्रेशर रेफ्रीजेरेंट (High Pressure Refrigerant) को लो प्रेशर रेफ्रीजेरेंट (Low Pressure Refrigerant) में बदलता है| आसान शब्दों में कहें तो- यह Liquid रेफ्रीजेरेंट को Gas फॉर्म में बदलता है ताकि Evaporator के द्वारा अधिक से अधिक Heat को Absorb किया जा सके|

Expansion Valve, Liquid रेफ्रीजेरेंट के Flow को भी कंट्रोल करता है|

और यह Cooling Cycle ऐसे ही चलता रहता है जब तक की कमरा ठंडा न हो जाये|

एयर कंडीशनर में प्रयोग किये जाने वाले गैस का नाम

AC में प्रयोग किये जाने वाले गैस को “रेफ्रीजेरेंट (Refrigerant)” कहते हैं जिसे R से दर्शाया जाता है| जैसे — R-22, R-410a, R-32. आमतौर पर AC में Freon (R-22) गैस भरा जाता है जिसे CFC(क्लोरो फ्लोरो कार्बन) भी कहते हैं| हालाँकि ग्लोबल वार्मिंग की बढती समस्या को ध्यान में रखते हुए इस गैस का प्रयोग कम मात्रा में किया जाता है|

लेकिन आज भी पुराने मॉडल के उपकरण में R-22 का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है| आजकल एयर कंडीशनर में प्रयोग किये जाने वाले रेफ्रीजेरेंट का नाम R-134 है| इसे टेट्रा फ्लोरो इथेन भी कहा जाता है|

तकनीकी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं जहाँ सभी जानकारी हिंदी में प्रदान की गयी है|

उम्मीद करता हूँ कि मेरे द्वारा प्रदान की गयी जानकारी से कुछ सिखने को मिला होगा| आप सभी पाठकों से विनम्र निवेदन है की इस जानकारी को अपने मित्रों के साथ शेयर करें ताकि इससे सभी को लाभ मिले|

धन्यवाद्

--

--

Hindiblogger

HindiBlogger helps you to learn Blogging, SEO, Internet, and Technology related skills in Hindi. For any help, contact us.